उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत राहुल गाँधी अपनी किसान यात्रा लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पहुंचे हैं, जहाँ राहुल गाँधी ने बौद्ध विहार में सभा के बाद खाट सभा को संबोधित किया।

धोती, कुर्ता, पैजामा की सरकार नहीं, सूट-बूट की सरकार है:

  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राहुल गाँधी ने बुधवार को खाट सभा को संबोधित किया।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि, मनरेगा के बजट का जो पैसा हम मजदूरों की जेब में डालते थे।
  • मोदी ने उसे अपने 15 दोस्तों में बाँट दिया है।
  • वहीँ मौजूदा केंद्र सरकार पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि, ये सरकार धोती, कुर्ता, पैजामे की सरकार नहीं है।
  • बल्कि सूट-बूट की सरकार है।

किसान किसी फैक्ट्री में चौकीदारी करें यह मैं नहीं होने दूंगा:

  • खाट सभा में राहुल ने कहा कि, किसान खेती छोड़कर किसी फैक्ट्री में चौकीदारी करें, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपीए सरकार के समय उद्योगपतियों ने किसानों का कर्ज माफ़ न करने के लिए कहा था।
  • इसी में आगे जारी रखते हुए कहा कि, सोनिया जी ने कहा था कि, कर्ज माफ़ होना चाहिए और हुआ भी।
  • राहुल गाँधी ने खाट सभा में आगे भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर भी हमला किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें