भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ किये गए सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवादी बौखला गए हैं, सीमापार से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़े आतंकवादी हमलो के चलते पूरे देश में अलर्ट घोषित किया गया है।

आगरा में ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई गयी:

  • सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से भारत में किसी बड़े आतंकी हमले की आशंका बढ़ गयी है।
  • जिसके चलते पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है।
  • वहीँ देश के संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
  • उत्तर प्रदेश के आगरा में भी आतंकी हमले के अंदेशे के चलते ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

ताजमहल की सुरक्षा में 36 कमांडो तैनात:

  • उत्तर प्रदेश की ताज नगरी में आतंकी हमले की आशंका के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
  • ताजमहल की सुरक्षा में 36 कमांडो तैनात किये गए हैं।
  • इसके अतिरिक्त ताजमहल की सुरक्षा में सीआईएसएफ के जवान भी तैनात रहते हैं।
  • गौरतलब है कि, ताजमहल में पहली बार कमांडो को सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
  • ताजमहल की सुरक्षा में लगे 36 कमांडो अत्याधुनिक शस्त्रों लैस हैं।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर कमांडों की तैनाती:

  • ताजमहल की सुरक्षा में 36 कमांडो की नियुक्ति गृह मंत्रालय की ओर से की गयी है।
  • कमांडों ताजमहल के मुख्य द्वार से मुख्य गुम्बद तक विशेष सुरक्षा के तहत नियुक्त किये गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें