2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव इन दिनों संगठन को मजबूत करने पर जुटे हुए हैं जिससे लोकसभा चुनावों में भाजपा की लहर को उत्तर प्रदेश में रोका जा सके। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की इन कोशिशों को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। सपा के बागी नेताओं संग अमर सिंह के नयी पार्टी बनाये जाने की खबरें आ रही हैं जिसमें एक बॉलीवुड अभिनेत्री भी शामिल होंगी।

नयी पार्टी बना सकते हैं अमर सिंह :

पूर्व सपा नेता और राज्य सभा सांसद अमर सिंह उत्तर प्रदेश में सपा के बड़े नेता के साथ मिलकर नई पार्टी बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, नई पार्टी बनाने का मकसद 2019 में समाजवादी पार्टी के वोटरों को तोड़ कर अपनी ओर लाना है। अमर सिंह की इस योजना को भाजपा का भी समर्थन मिला हुआ है। खबरें हैं कि इस मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक सप्ताह पहले हरियाणा में सपा के इस पूर्व नेता के साथ गोपनीय मुलाकात भी की थी। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि अमर सिंह की इस नई पार्टी का नाम तय कर लिया गया है। इसके अलावा पदाधिकारी भी चुने जा चुके हैं। आगामी 15 अगस्त के बाद कभी भी इसका ऐलान हो सकता है।

बॉलीवुड अभिनेत्री होगी शामिल :

सियासी गलियारों में इन दिनों अमर सिंह के नयी पार्टी बनाने के ख़बरें तेजी से चल रही हैं। अगर अमर सिंह ने नयी पार्टी बनाई तो इसमें निश्चित तौर पर उनके करीबीयों को शामिल किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ा नाम बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सपा सांसद जया प्रदा का है जो अमर सिंह के करीबीयों में एक हैं। जया प्रदा ने अमर सिंह के साथ ही सपा से इस्तीफा दिया था। हालाँकि 2004 से दो बार जया प्रदा समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं लेकिन अमर सिंह की करीबी होने के कारण सपा में उनके कई दुश्मन बन गए थे।

ये भी पढ़ें-

मुजफ्फरपुर जैसा देवरिया के नारी संरक्षण गृह में देह व्यापार और मानव तस्करी का धंधा

मथुरा: भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के काफिले पर जानलेवा हमला

कर्ज लेकर पिता का इलाज कराने आये युवक को अधमरा कर बदमाशों ने 50 हजार लूटे

आजमगढ़: आशा बहू कार्यकत्री की रेप के बाद हत्या, हड़ताल पर आशा बहुएं

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें