प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दशहरे के मौके पर यूपी की राजधानी लखनऊ आने के साथ ही सूबे का सियासी पारा गर्म हो गया है। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी इस बार राजनिति से अछूता नहीं रहा। तमाम विरोधी दल पीएम के लखनऊ दौरे में निहितार्थ ढूंढ रहें हैं। वहीं इलाबाह में कांग्रेस ने एक विवादित पोस्टर जारी किया है।

  • इस पोस्टर में पाकिस्तान के विरूद्ध हुई सर्जिकल स्ट्राइक को दिखाया गया है।
  • कांग्रेसियों ने इस पोस्टर में अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाया है।
  • इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को रावण के तौर पर पेश किया गया है।
  • विवादित पोस्टर इलाहाबाद जिला कांग्रेस कमेटी सचिव हसीब द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया यह पोस्टर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

सूबे की गर्मायी सियासत के बीच फिर शुरू हुआ विवादित पोस्टर का खेल

राहुल ने किया अमित शाह की सर्जिकल स्ट्राइकः

  • राहुल गांधी राम बनकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर तीर चलाते हुए उनका खात्मा करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
  •  इलाहाबाद में लगे इस पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के पास उनके नाम के साथ पंडित लिखा गया है।
  • पोस्टर पर दोनों बड़े नेताओं की तस्वीरों के बीच लिखा गया है राहुल गांधी द्वारा अमित शाह की सर्जिकल स्ट्राइक।
  • साफ है कांग्रेस इस बार यूपी में ब्राहम्ण कार्ड खेलने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विवादित पोस्टर के बाद कांग्रेस ने किया एक और वार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें