आगामी लोकसभा चुनावों में काफी कम समय रह गया है। इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के संगठन में कलह खुलकर सामने आने लगी है। इसे शिवपाल यादव के अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाने का असर माना जा रहा है। जिला संगठन में मची कलह की खबर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुँच चुकी है।

अखिलेश तक पहुँची बगावत की खबर :

लोकसभा चुनावों के पहले सपा के महाराजगंज जिला संगठन में मची कलह की शिकायत लखनऊ तक पहुंच चुकी है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव अब राष्ट्रीत अध्यक्ष अखिलेश यादव से जिलाध्यक्ष राजेश यादव के कारनामे की शिकायत करने के लिए लखनऊ कार्यालय पर डेरा डाले हुए है। इसके पहले जिलाध्यक्ष की शिकायत पार्टी के अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से की जा चुकी है। जिले में सपा जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन के पुर्नगठन का मामला काफी तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर अखिलेश यादव काफी नाराज हैं।

नाराज सपा नेताओं पर है शिवपाल की नजर :

समाजवादी पार्टी में बगावत के सुर ऐसे समय उठ रहे हैं, जब पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने नई पार्टी की घोषणा कर दी है और सभी जिलों में उनकी निगाह सपा के नाराज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर टिकी है। अंदरखाने चर्चा है कि सपा जिलाध्यक्ष को संगठन में वरिष्ठों को तरजीह न देने से सपा में फूट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उनकी पार्टी में सपा के नाराज लोग लगातार शामिल हो रहे हैं। देखना है कि इस बगावत का सपा संगठन पर कैसा असर पड़ता है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें