मेरठ के “कुष्ठ आश्रम” में  गरीब परिवारों को बांटे गए कम्बल

  • मेरठ के देहली गेट थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कुष्ठ आश्रम में 60 परिवारो को बांटे कम्बल |
  • मेरठ में अपने अच्छे रवैया के लिए जाने  वाले मेरठ के थाना देहली गेट थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने नए साल 2019 का आगाज कुष्ठ आश्रम में जाकर किया |
  •  थानाध्यक्ष विजय गुप्ता सभी त्यौहार  गरीबों के साथ ही सेलिब्रेट करते रहते है और समय समय पर गरीबो की मदद भी करते हैं |
  •  इस नववर्ष थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने अपने परिवार व थाना देहली गेट की पूरी टीम के साथ लगभग 60 परिवारों को कंबल वितरण  किया |
  • इन सभी लोगों के साथ नए साल का जश्न मनाया  |
  • थाना अध्यक्ष विजय गुप्ता के साथ थाना देहली गेट के ssi दिलशाद अहमद व उनकी पूरी टीम भी मौजूद रही |
  •  थानाध्यक्ष विजय गुप्ता का कहना है कि हम लोगों ने दीपावली भी इन्हीं लोगों के साथ मनाया था और आज नया साल भी हम लोगों ने इन्हीं लोगों के साथ मनाया है |
  •  हमें महसूस हुआ की सर्दी का मौसम आ चुका है और इन लोगों को ठंड से बचाने के लिए हम लोगों ने कंबल भेंट किए हैं |
  • जब पूछा गया कि इस मामले में अधिकारियों की नॉलेज में है या नहीं तो विजय गुप्ता ने बताया कि यह कंबल वितरण समारोह रखा गया है |
  • अधिकारियों के आदेश के बाद ही रखा गया है और यह सभी कंबल हम लोगों ने अपनी सैलरी में से लेकर वितरण किए ।

 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें