बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन पूरे प्रदेश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मायावती के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए सतीश चंद्र मिश्रा उनके 9 मॉल एवेन्यू आवास पहुंचे। यहां सुबह से ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ था। मायावती अपने आवास से निकलकर पार्टी कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने सभी के शुभकामनाओं और बधाइयों को स्वीकार किया। उन्होंने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करने देते हुए कहा कि मेरे जन्मदिन को बसपा के लोग जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हैं।

कार्यकर्ता पुराने शिकवे गिले भूलकर, विरोधी पार्टियों के हथकंडों से सचेत होकर गठबंधन उम्मीदवारों को जिताएं
मायावती ने कहा कि आज ही के दिन मेरी लिखी पुस्तक बहुजन मूवमेंट का सफरनामा का विमोचन होता है। इस वर्ष जन्मदिन ऐसे मौके पर है जब शीघ्र ही लोकसभा चुनाव है। पार्टी के सपा से गठबंधन पर भजपा की नींद उड़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री यूपी तय करता है। बसपा की समाजवादी पार्टी के लोगों से अपील है कि पुराने गिले शिकवे भुलाकर, विरोधी पार्टियों के हथकंडों से सचेत होकर गठबंधन उम्मीदवारों को जिताएं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]देश में सबसे ज्यादा किसान दुखी- मायावती[/penci_blockquote]
मायावती ने कहा कि किसान देश में सबसे ज़्यादा दुखी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा को लोगों ने सबक सिखाया दिया है। नतीजों से कांग्रेस भी सबक सीख ले। MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान की नई सरकारों पर तत्काल उंगली उठने शुरू हुई है। किसानों का थोड़ा कर्ज माफ करने से राहत नहीं, पूरा कर्ज माफ होना चाहिए। किसान का कर्ज माफ होगा तभी उनका भला होगा। कांग्रेस सरकार में कर्जमाफी की सीमा केवल 9 महीने पहले की क्यों तय की गई ? जिन शर्तों के आधार पर केवल 2 लाख का कर्ज माफ करने की बात कही इससे कोई खास लाभ किसानों को नही मिलने वाला है।किसानों की कर्जमाफी के लिए केंद्र राज्य सरकारों को कोई ठोस नीति बनानी चाहिए। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू हो तो किसानों का भला होगा। मायावती केंद्र व राज्य सरकारें गंभीर नहीं है। केंद्र सरकार ने बिना तैयारी के GST, नोटबन्दी के फैसले ने परेशानी और बढ़ाई। देश के मुट्ठीभर लोगों का कर्ज उतारने में दिया जाता है फायदा। मायावती ने कहा कि दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अल्पसंख्यक जो भूमिहीन हैं, जो छोटे मोटे काम के लिए कर्ज लेते हैं, इनके कर्ज माफी के लिए कोई ठोस कदम नही उठाये गए। GST नोटबन्दी से इनकी स्थिति और दयनीय हो गई है। इन सरकारों में इनके हित न सुरक्षित रहे हैं न आगे रहेंगे। रक्षा सौदों में केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों को भी विश्वास में लेकर एक दीर्घकालीन नीति तैयार करे। बसपा कभी धन्नासेठों की गुलाम नहीं बनी, रक्षा सौदों के लिए पारदर्शी नीति तैयार होनी चाहिए।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]जनता को लगातार बेवकूफ बना रही भाजपा[/penci_blockquote]
मायावती ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सरकार ने सीबीआई को एक्टिव कर लिया है। किस कारण साफ तौर से दिखाई पड़ रहा है कि अखिलेश यादव पर आरोप लगाया गया है जो कि बिल्कुल निराधार है। भाजपा सरकार ने जनता को लगातार धोखा दिया है। उन्होंने वादा किया था सरकार 15 लाख रुपए सभी को देगी एवं कई रोजगार अन्य कई प्रकार के जनता को लोभ दिया था जो कि सरकार ने अभी तक नहीं दी है और जनता को बेवकूफ बना रही है।मायावती ने कहा कि BJP आरएसएस ने धर्म के नाम पर न केवल राजनीति करने का काम किया बल्कि देवी देवताओं को भी जाति में बाटने का घिनौना काम किया। ये दुखद स्थिति है। मुसलमानों की जुमा की नमाज रोकना शुरू कर दिया है। सीबीआई और संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर रहे है। इसका ताजा उदाहरण सपा अध्यक्ष का सीबीआई में नाम लाना है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]भाजपा की गलत नीतियों से जनता परेशान जनता बहकावे में नहीं आने वाली [/penci_blockquote]
भाजपा की गलत नीतियों से जनता परेशान हो गई है और उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। इसलिए गठबंधन देश के आम लोगों के लिए उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए एवं उनको उनका हक दिलाने के के लिए पूरे जोर-शोर से भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं। भाजपा और कांग्रेस की सरकार ने अधिकांश राज किया है। अल्पसंख्यक गरीब दलित विरोधी नीतियों की वजह से हमे आखिरकार अलग पार्टी बसपा बनानी पड़ी, कई और पार्टियां बनी -अभी तक कोई फर्क इन लोगो की स्थिति में नही आया, किसानों की स्थिति खासकर खराब है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें