उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के बीच महागठबंधन हो सकता है, ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं।

महागठबंधन की खुलने लगी गांठें:

  • उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत सपा, राजद और जद(यू) के बीच महागठबंधन होना है।
  • लेकिन, बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नितीश कुमार महागठबंधन से अपना हाथ खींच सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने खुद मुलाकात कर महागठबंधन की ओर इशारा किया था।

नितीश ने रजत जयंती समारोह से बनायी दूरी:

  • उत्तर प्रदेश चुनाव में महागठबंधन की चर्चाएँ जोरों पर हैं।
  • वहीँ इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में जाने से दूरी बना ली है।
  • जिसके बाद 5 नवम्बर को होने वाले सपा के रजत जयंती समारोह में नितीश कुमार शिरकत नहीं करेंगे।
  • हालाँकि, पार्टी द्वारा इसका कारण छठ पूजा बताया गया है।
  • साथ ही पार्टी ने ये भी कहा है कि, हम गठबंधन के समर्थक हैं।
  • गौरतलब है कि, नितीश कुमार और अजित सिंह से महागठबंधन के लिए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव खुद बात करने गए थे।
  • वहीँ सपा प्रमुख ने भी नितीश कुमार को खुद से निमंत्रण पत्र भेजा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें