उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावो को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी जोरदार तैयारियां शुरू कर दी है। जहां समाजवादी पार्टी जहां अपने गृहयुद्ध में व्यस्त है और उसे इससे बहुत बड़ा नुकसान होता भी दिख रहा है। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की सत्ता में फिर वापसी के लिए तैयारी कर ली है। बसपा सुप्रीमो मायावती भी बीते दिनों कह चुकी है यूपी में उनका मुकाबला सिर्फ भाजपा से है। भाजपा ने भी बसपा को तगड़ा झटका देने की पूरी तैयारी कर ली है।

भाजपा को मिला युवाओ का साथ :

  • भाजपा के कई नेता कह चुके है कि उत्तर प्रदेश चुनाव 2017 के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है।
  • इसी क्रम में बसपा के गढ़ माने जाने वाले आगरा में भाजपा ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है।
  • आगरा में भाजपा द्वारा 13 नवम्बर को युवा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
  • इस सम्मेलन में 10 हजार युवा लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़े : अपना दल के स्थापना दिवस पर मां-बेटी में शक्त प्रदर्शन की होड़!

  • बीएसपी के गढ़ में ही इतनी भारी संख्या में युवाओं के भाजपाई बनने से बसपाइयों की नींद उड़ गयी है
  • इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, सांसद राजवीर सिंह भाग लेने वाले है।
  • सम्मलेन का संयोजक सोनू चौधरी, सह संयोजक लखन कुमार, सत्यप्रकाश, हरीश चौधरी, सुनील कुमार व राहुल चौधरी है।

यह भी पढ़े : रथयात्रा की सफलता को लेकर सीएम ने बुलाई बैठक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें