उत्तर प्रदेश चुनावों में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। इसी कारण भाजपा सहित अन्य राजनैतिक पार्टियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के लिए भी यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है इसलिए बिहार में हारने के बाद वह काफी संभल कर अपनी हर रणनीती बना रही है।

भाजपा नहीं करेगी व्यक्तिगत हमले :

  • बिहार में बुरी तरह हारने के बाद भाजपा यूपी चुनाव में काफी संभल कर आगे बढ़ रही है।
  • इसी कारण यूपी चुनाव में मायावती और मुलायम सिंह यादव के खिलाफ व्यक्तिगत हमले नहीं करने का फैसला किया है।
  • भाजपा ने अपने नेताओं को यूपी चुनाव के लिए सावधान रहने की सलाह दी है।
  • पार्टी द्वारा यूपी में परिवर्तन यात्रा के समय माया-मुलायम पर निजी हमले करने से नेताओ को मना किया गया है।
  • बिहार चुनाव में पीएम मोदी के साथ ही अन्य नेताओं ने भी नीतीश और लालू यादव पर हमला बोला था।

यह भी पढ़े : पॉल्यूशन, कालाधन और भष्ट्राचर देश की सबसे बड़ी समस्या है- अखिलेश!

  • इसी कारण यादव और कुर्मी वर्ग भाजपा से नाराज हो गया था और वह चुनाव में हार गयी थी।
  • केजरीवाल पर व्यक्तिगत हमले के कारण संघ का कोर समर्थक वैश्य समुदाय भी आम आदमी पार्टी के साथ हो गया था।
  • भाजपा द्वारा सिर्फ केन्द्र सरकार की योजनाओं को बताने के साथ ही यूपी को सुनहरे भविष्यका सपना दिखाया जाएगा।
  • पार्टी द्वारा सपा और बसपा पर हमले के लिए गुंडाराज और भ्रष्टाचार के मामले को उठाने की इजाजत दी है।

यह भी पढ़े : डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से इस गाँव में छाई मायूसी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें