केन्द्रीय गृह मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं। शुक्रवार को वे लखनऊ विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। केन्द्रीय गृहमंत्री ने यहां मोदी सरकार के 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले की जमकर सराहना की और केन्द्र के इस फैसले को ऐतिहासिक कदम बताया।

  • राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार के इस कदम से देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई कम होगी।
  • इसके साथ ही कालाधन रखने वाले लोग दिवालिया हो जाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तो इसका असर पड़ेगा ही।
  • साथ ही देश की राजनीति पर सरकार के इस फैसले का सकारात्म प्रभाव होगा।
  • केन्द्रीय गृहमंत्री ने कही कि मोदी सरकार के इस कदम से राजनीति में सुचिता आएगी।
  • राजनाथ सिंह ने पूरे भरोसे के साथ कहा कि नोट बदले जाने के भारत की आर्थिक रूकावटें दूर होंगी।
  • सरकार के इस फैसले के बाद भ्रष्टाचार में काफी हद तक गिरावट आएगी।
  • मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी के साथ विकास कर रहा है।
  • अगर अर्थव्यवस्था इसी गति से चलती रही तो, आने वाले 15 सालों में भारत महा-शक्ति बन जाएगा।

टैक्स सिस्टम में आएगी पारदर्शिताः

  • सरकार के इस निर्णय से कालाधन पर लगाम कसेगी और देश उन्नति करेगा।
  • 1 अप्रैल 2017 के बाद जीएसटी लागू होने से टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता आएगी।
  • इसके साथ ही जीएसटी लागू होने पर जीडीपी में करीब 1.50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी।
  • केन्द्र सरकार ने काले धन के खिलाफ जो मुहिम शुरू की थी, वह अब सफल होती दिख रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें