उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, वहीँ सूबे के राजनीतिक दल भी 2017 के चुनाव के लिए अपनी-अपनी कमर कस चुके हैं। इस बीच सभी को निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीख की घोषणा का इंतजार है।

फरवरी में हो सकते हैं चुनाव:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
  • वहीँ राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रदेश की जनता को भी आगामी चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार है।
  • भारतीय निर्वाचन आयोग जल्द ही उत्तर प्रदेश के 2017 चुनावों की घोषणा कर सकता है।
  • इसी बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि, विधानसभा चुनाव फरवरी 2017 से शुरू हो सकते हैं।

जनवरी के पहले सफ्ताह से लागू हो सकती है आचार संहिता:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव फरवरी 2017 से शुरू हो सकते हैं।
  • पूरे प्रदेश में चुनाव में छह चरणों में आयोजित किये जा सकते हैं।
  • वहीँ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदर्श आचार संहिता जनवरी के पहले सफ्ताह से लागू कर दी जाएगी।

मतदाता सूची 2 जनवरी को होगी जारी:

  • निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव फरवरी में आयोजित करा सकता है।
  • जिसके तहत जनवरी के पहले सफ्ताह से आचार संहिता लागू की जा सकती है।
  • वहीँ निर्वाचन आयोग 2 जनवरी तक मतदाता सूची भी जारी कर सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें