कड़ाके की ठंढ से जन जीवन अस्त व्यस्त-तेज सर्द हवाओं से कांपते रहे लोग,बारिश और ओलों ने बढ़ाई ठंड

हरदोई में पड़ रही कड़ाके की ठंढ से जन जीवन अस्त व्यस्त
-तेज सर्द हवाओं से कांपते रहे लोग,बारिश और ओलों ने बढ़ाई ठंड
-दिन व रात दोनों के तापमान में आई भारी गिरावट
-बर्फीली हवाओं की वजह से सर्दी का सितम जोरों पर
-सर्दी से निजात पाने के लिए लोग ले रहे अलाव और आग का सहारा
-शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त,कामकाजी लोगों का बुरा हाल

हरदोई में कड़ाके की ठंड बरकरार है। जनवरी में ठंड के पारे में लगातार गिरावट देखी जा रही है। तापमान लगातार गिरने से हवा भी ठंडी हो रही है। शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कामकाजी लोगों का बुरा हाल हो रहा है।पिछले कई दिनों में सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ने से तापमान में भारी गिरावट आयी है वहीं दिन के साथ ही रात के तापमान में आयी गिरावट व सर्द हवा के प्रकोप के बीच लोग घरों में ही दुबक रहे है।सर्द हवाओं के प्रकोप के कारण ठंड बढ़ने से लोग दिन में भी अलाव जलाने को विवश हुए। मध्यम वर्गीय लोग से लेकर दैनिक मजदूरों की मुसीबतें और बढ़ा दी है। शीत की लहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

Report – Manoj

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें