राजधानी लखनऊ में 1090 चौराहे पर पराग बूथ के पास आग लगने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अम्बेडकर पार्क पुल के नीचे आग लग गई है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग इतनी भीषण है कि इसने पूरे 1090 चौराहे को अपनी जद में ले लिया। आग के कारण चौराहे पर चारों तरफ काला धुंआ फैला हुआ है। धुंए के कारण रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

[ultimate_gallery id=”30661″]

राजधानी के वीआईपी क्षेत्र में आग की सुचना पर तुरंत ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। फिलहाल, दमकल की गाड़िया आग को बुझाने में जुटी हुई हैं। लेकिन  पुल ने नीचे लगी आग ने दमकल कर्मियों की चुनौतियां बढ़ा दी हैं।

वीडियों देखेः चारो तरफ धुएं से घिरा 1090 चौराहा..

https://www.youtube.com/watch?v=H_L7zrtlIIY&feature=youtu.be

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें