धान खरीद शुरू, अपर जिलाधिकारी ने किसानों का माला पहनाकर किया स्वागत।

उन्नाव: जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष, 2022-23 के अन्तर्गत आज जनपद में धान खरीद सत्र प्रारम्भ हो गया है। आज विपणन शाखा द्वारा संचालित धान खरीद केन्द्र नवाबगज पर अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह द्वारा कृषक श्री उदय प्रसाद पुत्र श्री देवीदीन, निवासी-ग्राम महीखेड़ा नवाबगंज को बुके देकर और माला पहनाकर उनके लगभग 20.00 कु0 धान की खरीद कराकर धान खरीद का उद्घाटन किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी व केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि धान खरीद शासन की प्राथमिकता का कार्यक्रम है। धान क्रय केन्द्रों पर खरीद सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें पूर्ण रखी जायें। कृषकों को अपने धान के विक्रय में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
उक्त के अतिरिक्त जनपद में विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र बाॅगरमऊ मण्डी में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, उन्नाव की उपस्थिति में कृषक ज्ञानेन्द्र पुत्र रामेश्वर, निवासी ग्राम शादीपुर, बाॅगरमऊ के लगभग 21.60 कु0 धान की तौल की गयी।
ध्यातव्य है कि वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष, 2022-23 में शासन द्वारा धान काॅमन का मूल्य रू0 2040/- प्रति कु0 व धान ग्रेड-ए का मूल्य रू0 2060/- प्रति कु0 निर्धारित किया गया है। जनपद में कृषक हित को दृष्टिगत् रखते हुए विभिन्न तहसीलों में विपणन शाखा के 12, पी0सी0एफ0 के 22 व भा0खा0नि0 के 02 धान क्रय केन्द्र, कुल 36 धान क्रय केन्द्र जिलाधिकारी उन्नाव द्वारा अनुमोदित किये गये हैं। सभी क्रय केन्द्रों पर क्रय केन्द्र प्रभारियों की तैनाती हो गयी है और सभी पर सतत् पर्यवेक्षण हेतु जिलाधिकारी उन्नाव द्वारा सभी धान क्रय केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जनपद में वास्तविक कृषकों से धान खरीद सुनिश्चित कराये जाने हेतु तहसीलों पर एस0डी0एम0 को तहसील का नोडल अधिकारी नामित करते हुये उनको प्रत्येक क्रय केन्द्र हेतु लेखपाल की ड्यूटी लगायी गयी है, ताकि जनपद में बिचैलियों से कोई खरीद न हो।
जिला खरीद अधिकारी ने बताया कि कृषक भाई खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर धान विक्रय हेतु अपना पंजीकरण करते हुए पंजीकरण को तत्काल लाॅक करायें, जिससे सम्बन्धित तहसील द्वारा यथाशीघ्र पंजीकरण का आॅनलाइन सत्यापन हो सके। धान क्रय केेन्द्र प्रातः 9ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक संचालित रहेंगे। कृषक भाई अपनी सुविधानुसार नजदीकी क्रय केन्द्र पर सम्पर्क करते हुए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अपने धान का विक्रय कर सकते हैं। क्रय केन्द्र पर इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ परचेज मशीन e-pop के माध्यम से करते हुए कृषकों से धान की खरीद करायी जायेगी और सम्बन्धित कृषको को भुगतान सीधे उनके आधार से लिंक बैंक खाते में 72 घण्टे में भेजा जायेगा।
कृषकों की सुविधा के लिये जनपद मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक सक्रिय रहेगा, जिसका दूरभाष न0 2826022 हैं। इसके अतिरिक्त कृषक अपनी शिकायत विभाग के टोल-फ्री न0 18001800150 पर भी दर्ज करा सकते है।

Report:- Sumit

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें