प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार, 27 नवम्बर को कुशीनगर के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा का संबोधन किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की।
चीनी मिलों को एथेनोल बनाने को मजबूर किया:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, हमारी सरकार ने चीनी मिलों एथेनोल बनाने को मजबूर किया।
- जिससे ऊर्जा के नए स्त्रोत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
यूरिया में नीम कोटिंग करवाकर ब्लैकमार्केटिंग रोकी:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, देश में पहले यूरिया की ब्लैकमार्केटिंग अपने चरम पर थी।
- उन्होंने आगे कहा कि, हड्डियाँ पिघल जाये ऐसी ठण्ड में किसान को यूरिया के लिए कतार में खड़ा रहना पड़ता था।
- इसी में जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, लेकिन किसी को फर्क नहीं पड़ता था।
- उन्होंने आगे कहा कि, देश के अन्नदाता को यूरिया के लिए लाठीचार्ज तक सहना पड़ता था।
- प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, उनकी सरकार ने यूरिया की ब्लैकमार्केटिंग को खत्म कर दिया है।
- पीएम मोदी ने कहा कि, उनकी सरकार ने यूरिया में नीम की कोटिंग करवाई।
- जिसके बाद ब्लैक में यूरिया नीम कोटेड किसी काम की नहीं रही।
- उन्होंने आगे कहा कि, अब यूरिया के लिए देश में किसी किसान को लाठी नहीं सहनी पड़ती है।
- पीएम ने कहा कि, अब यूरिया सीधे किसान के खेत में जाता है।
ये भी पढ़ें: मुझपर जो भरोसा किया है, उसे मैं कभी टूटने नहीं दूंगा- पीएम मोदी
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार