उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार 20 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में योजनाओं के मैराथन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अपने मैराथन कार्यक्रम के दौरान सीएम अखिलेश राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश को योजनाओं का तोहफा देंगे।

अभी तक का सबसे बड़ा लोकार्पण कार्यक्रम:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश मंगलवार को राजधानी लखनऊ में योजनाओं के मैराथन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • यह मैराथन कार्यक्रम अभी तक का सबसे बड़ा लोकार्पण कार्यक्रम होने वाला है।
  • अपने मैराथन कार्यक्रम में लखनऊ समेत पूरे प्रदेश को योजनाओं की सौगात मिलने वाली है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश मंगलवार को करीब 6 हजार परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश के प्रस्तावित कार्यक्रम:

  • CM अखिलेश यादव का मैराथन कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
  • 11.00 बजे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कार्यों का लोकार्पण।
  • फ़ैजाबाद के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
  • स्वास्थ्य केंद्र सराय धनेठी, पूरे शिव बख्श पाण्डेय, अन्जरौली में स्थित है।
  • मंडी परिषद् के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
  • शहीद पथ पर 200 बेड हॉस्पिटल का लोकार्पण।
  • सी.जी. सिटी स्थित कैंसर इंस्टिट्यूट का लोकार्पण।
  • आई.टी सिटी का लोकार्पण।
  • शान-ए-अवध का लोकार्पण।
  • लोक निर्माण विभाग के कार्यो का लोकार्पण।
  • अमूल परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण।
  • संभल के मुख्यालय भवन का शिलान्यास।
  • इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास।
  • बिजनौर के मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास।
  • चंदौली में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास।
  • 1.00 विधानसभा सत्र में लिए जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श।
  • राजर्षि पुरुषोत्तम दस टंडन हॉल कैफेटेरिया में मध्याहन भोजन।
  • 2.00 बजे जे.पी.एन.आई.सी. में स्वीमिंग पूल का लोकार्पण।
  • गोमतीनगर के विजयंत खण्ड में मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम का लोकार्पण।
  • शाम 4.00 बजे कैसरबाग बस स्टेशन का लोकार्पण।

ये भी पढ़ें: इस हिन्दू ने अनाथ मुस्लिम बच्चों को गोद लेकर पाला, कराया निकाह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें