नोटबंदी के बाद से कालेधन के खिलाफ पुलिस और देश में विभिन्न एजेंसियां बेहद चौकसी बरत रही है। इसके चलते देश भर में अब तक हजारों करोड़ की अघोषित संपत्ति बरामद हो चुकी है। इसी क्रम में रविवार को महाराष्ट्र में पुलिस ने 35 लाख रूपये की नई करेंसी और 2 किलो सोना बरामद किया है। वहीं केरल में 50 लाख रूपये की नई करेंसी मिली है।

  • पुलिस ने रविवार को पनवेल नए नोटों की बड़ी खेप पकड़ी हैं।
  • नवी मुंबई पुलिस ने 35 लाख रूपये और 2 किलो सोना जब्त किया है।
  • फिलहाल पुलिस से नकदी और सोना इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया है।
  • वहीं पुलिस ने आरोपियों के संबंध में अभी खुलासा नहीं किया है।

केरल में बस से 50 लाख बरामद :

  • केरल में भी 50 लाख रूपये कैश पुलिस ने बरामद किया है।
  • 50 लाख रूपये 2 हजार के नए नोट के रूप में कण्णूर में एक बस में मिले।
  • इस मामले में पुलिस ने दो लोग को हिरासत में भी लिया है।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें