समाजवादी पार्टी में परिवारिक कलह के बीच नेताओं ने पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह के खिलाफ बगावती सुर में बोलना शुरू कर दिया है। पार्टी से निष्कासित किये गए नरेश अग्रवाल ने मुलायम सिंह के खिलाफ सार्वजनिक रूप से जंग छेड़ दी है। उन्होंने कहा नेताजी की हर बात मानी जाएं ऐसा जरूरी नहीं है।

मुलायम पर नरेश का हमला :

  • सपा नेता व राज्यसभा संसद नरेश अग्रवाल को पार्टी से निकाले जाने के बाद मुलायम सिंह पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि नेता जी ने पार्टी को जरूर बनाया है,
  • लेकिन जरूरी नहीं कि नेताजी की हर बात मानी जाए।
  • लोकतंत्र नाम की भी कोई चीज होती है।
  • उन्होंने कहा, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को पार्टी निकालने का अधिकार नेताजी को नहीं है।
  • वहीं उन्होंने कहा कि जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश है तो नेजाजी को हमें निकालने का अधिकार नहीं है।

मुलायम ने बेटे को किया नज़रअंदाज :

  • नरेश अग्रवाल ने कहा, नेताजी ने अपने ही बेटे को पार्टी से निकाल दिया।
  • जो अपने बेटे को निकाल सकता है, उसके लिए हम क्या चीज हैं।
  • लेकिन नेताजी द्वारा उठाया गया कदम असंवैधानिक है।

शिवपाल-अमर ने किया कब्जा :

  • नरेश अग्रवाल ने कहा कि शिवपाल और अमर सिंह ने नेताजी को अपने कब्जे में ले लिया है।
  • नेताजी पर मानसिक कब्ज़ा कर लिया गया है।
  • लेकिन नेताजी इस बात को समझने के लिए तैयारी नहीं है।
  • फिलहाल वो चीजों को समझ नहीं पा रहे हैं।
  • नेताजी के करीबी उनको बीजेपी के नजदीक कर रहे हैं।
  • इसके कारण नेताजी अपने शुभचिंतकों से दूर होते जा रहे हैं।

नेता जी को सलाह :

  • नरेश अग्रवाल के तेवर पार्टी से निकालने जाने के बाद सातवें आसमान पर है।
  • उन्होंने खुलकर कहा कि नेताजी पीएम मोदी तरीफ करना बंद करें।
  • इसके बजाय अपने बेटे की तारीफ करें जो ज्यादा अच्छा होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें