समाजवादी पार्टी की कलह का असर केवल परिवार तक सीमित नहीं है। अखिलेश व मुलायम-शिवपाल खेमों में बट चुकी पार्टी से नेता और कार्यकर्ता भी प्रभावित हुए है। आलम यह है कि वर्चस्व की लड़ाई में अखिलेश और शिवपाल के समर्थक बार-बार आपस में एक दूसरे के खून के प्यासे हो जा रहे हैं।

शिवपाल-अखिलेश समर्थकों में भीड़ंत :

  • नेताजी के गढ़ इटावा में भी आज दोनों खेमें के कार्यकर्ताओं के बीच बवाल इतान बढ़ गया कि पुलिस तैनात करने तक की नौबत आ गई।
  • ताजा मामला इटावा का है।
  • जहां मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल सपोर्टर के बीच पार्टी जिलाध्यक्ष पद के लिए संघर्ष हुआ।
  • विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट एक दूसरे पर टूट पड़े।
  • दरअसल शिवपाल खेमे के सपा नेता सुनील यादव को कुछ महीने पहले इटावा से पार्टी जिलाध्यक्ष बनाया गया था।
  • लेकिन गुरूवार को अखिलेश गुट के गोपाल यादव को पार्टी जिलाध्यक्ष बना दिया गया।
  • इससे सुनील यादव व उनके समर्थक भड़क गए।
  • वहीं पार्टी दफ्तर पर दोनों गुटों के बीच विवाद झगड़े में तबदील हो गया।
  • इटावा में सपा के जिला कार्यालय पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है।
  • इसके बाद पुलिस को वहां पर तैनात रहने के आदेश दिए गए।

जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर दोनों पक्ष का दावा :

  • शिवपाल गुट के समर्थकों ने कहा सपा प्रमुख पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को असवैंधानिक करार दे चुके हैं।
  • ऐसे में नए जिलाध्यक्ष के फैसले को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
  • यहां पर जब कोई गलती नहीं हुई तो दूसरा जिलाध्यक्ष दूसरे को क्यों बनाया गया।
  • वहीं अखिलेश के समर्थकों का कहना है कि साफ सुथरी छवि वाले नेता को ही पार्टी जिलाध्यक्ष बनना जरूरी है।
  • सपा के नए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि वह कार्यालय का चार्ज अपने हाथ में लेंगे।
  • वहीं पुराने जिलाध्यक्ष सुनील यादव का कहना है कि चुनाव आयोग सपा के बारे में कोई फैसला नहीं देता है तब तक वही जिलाध्यक्ष हैं।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें