उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार 20 जनवरी को एक निजी अख़बार को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने पार्टी के भीतर हुए फेरबदल पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मेरा आशीर्वाद अखिलेश के साथ है:

  • समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को एक निजी अख़बार को इंटरव्यू दिया था।
  • जिसमें उन्होंने कहा है कि, मेरा आशीर्वाद अखिलेश के साथ है।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, मेरा आशीर्वाद अखिलेश के साथ है कि, वो फिर से सरकार बनायें।
  • नेताजी ने साक्षात्कार में आगे कहा कि, पार्टी और परिवार में अब सब कुछ ठीक है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, वे बाहरी तौर पर भी पार्टी का प्रचार करते रहेंगे।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, पार्टी को मेरा आशीर्वाद तभी है जब अखिलेश दोबारा सरकार बनायेंगे।

समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी:

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आगे पार्टी की सरकार बनने के सवाल का जवाब दिया।
  • उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बना रही है।
  • वहीँ पार्टी में जो घमासान मचा हुआ था उस पर सपा प्रमुख ने कहा कि, जो बीत गया उसे भूल जाना चाहिए।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हम आने वाले भविष्य पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें