उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन कर अपनी तरफ से चुनावी आगाज कर दिया गया है। इसके अलावा बीते दिनों सपा ने आगामी चुनावों के लिए घोषणापत्र भी जारी कर दिया गया था जिसमें कई लुभावने वादे किये गए है। आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी इसके जवाब में अपना घोषणापत्र जारी किया गया है। यह घोषणापत्र काफी हद तक सपा के घोषणापत्र से प्रेरित बताया जा रहा है।

सपा से प्रेरित है भाजपा का घोषणापत्र :

  • अखिलेश यादव द्वारा गरीब घर में बेटी के जन्म पर मदद की बात पहले ही कही जा चुकी है जिसे भाजपा ने भी आज कहा।
  • इसके अलावा संविधान के नियमों के तहत राम मंदिर के निर्माण का प्रयास जारी रहने की बात अखिलेश सरकार कह चुकी है।
  • यूपी में पशुओं की हत्या बंद होने की बात भी सरकार कह चुकी है।
  • उत्तर प्रदेश के डेयरी किसानों की मदद करने का भी ऐलान हो चुका है।
  • यूपी में मेट्रो के विस्तार की भे बात अखिलेश सरकार पहले ही कह चुकी है।
  • अखिलेश की डायल 100 के बारे में भी आज भाजपा द्वारा घोषणापत्र में कहा गया।
  • लैपटॉप योजना जो कि पिछले 5 सालों से शुरू है, उसे भी भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जगह दी।
  • इसके अलावा कई ऐसी बातें है जो आज भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा कही गयी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें