भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान अमित शाह मेरठ जिले में पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने ब्रह्मपुरी कार्यालय में जनसभा को संबोधित किया।

वीडियो:

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन के मुख्य अंश:

  • भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपना प्रचार अभियान शुरू कर रही है।
  • बीजेपी ही प्रदेश का विकास कर सकती है।
  • प्रदेश में क़ानून का राज खत्म हो गया है।
  • दोनों शहजादे विकास की राह में रोड़ा हैं(सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना)।
  • शहजादे प्रदेश की जनता की आँखों में धूल झोंक रहे हैं।
  • उत्तर प्रदेश में 15 सालों से विकास नहीं हुआ।
  • सपा-कांग्रेस का गठबंधन पूरी तरह से फेल।
  • ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।
  • भाजपा यूपी को विकास के रास्ते पर लाएगी।
  • पश्चिम के पलायन से लोगों का ध्यान बंटाया गया।
  • सपा के गुंडों ने जमीनों पर कब्ज़ा किया गया।
  • 5 साल में 200 से ज्यादा दंगे।
  • यूपी में हर रोज 13 मर्डर होते हैं।
  • कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाना लक्ष्य है।
  • एक ने देश को लूटा, एक ने प्रदेश को लूटा( राहुल-अखिलेश पर हमला)।
  • यांत्रिक कत्लखानों पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगायेंगे।
  • एक मौका भाजपा को दीजिये।
  • भाजपा ही प्रदेश का एक मात्र विकल्प है।
  • किसानों के लिए फसल बीमा लाये।
  • यूपी में हर रोज 24 बलात्कार होते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें