उत्तर प्रदेश में 58.2% किसान परिवार कर्ज में डूबे हैं। यूपी में 27,984 रुपये प्रति एक किसान परिवार पर कर्ज है।

  • किसानों पर कर्ज के मामले में यूपी ‘टॉप 5’ राज्यों में शामिल है।
  •  यूपी के अलावा इस लिस्ट में मध्य प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर और छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं।
  • विधानसभा चुनाव 2017 में यूपी के किसानों पर कर्ज के मामले में राजनीतिक पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

यह हैं पार्टियों के चुनावी वादे

  • भाजपा ने सभी लघु और सीमांत किसानों का फसली ऋण माफ करने का ऐलान किया है।
  • भाजपा ने ब्याज मुक्त कर्ज के साथ ही 120 दिन में गन्ना किसानों को बकाया राशि का भुगतान करने,
  • भविष्य में फसल बेचने के 14 दिनों में पूरा भुगतान करने का वादा,
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए दो लाख रुपये नि:शुल्क बीमा, 20 हजार रुपये का मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई फंड बनाने का किसानों से अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है।
  • समाजवादी पार्टी ने किसानों को सस्ती दर पर कर्ज देने, किसान कल्याण कोष की स्थापना करने,
  • मंडियों के आधुनिकीकरण और सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड को पानी उपलब्ध कराने,
  • सब्जियों और फलों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने, ग्रीन हाउस निर्माण को प्रोत्साहन देने,
  • व्यावहारिक फसल बीमा लागू करने का अपने घोषणा पत्र में वादा किया है।
  • बहुजन समाज पार्टी की मुखिया की तरफ से कोई चुनावी घोषणापत्र नहीं जारी किया गया।
  • लेकिन मायावती भी किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का दावा कर रहीं हैं।
  • वह नोटबंदी के नाम पर किसानों का सबसे ज्यादा नुकसान होने जैसे तमाम लुभावने वादे कर रहीं हैं।
  • कांग्रेस ने भी किसानों को अनाज का ज्यादा मूल्य दिलाने के लिए कृषि समर्थन मूल्य आयोग बनाने,
  • चीनी मिलों को अधिक सशक्त बनाने, किसानों की कर्जमाफी करने,
  • बिजली बिल की दरों को आधा करने के साथ कई तमाम लुभावने वादे ने घोषणा पत्र में शामिल किये हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें