उत्तर प्रदेश चुनाव के बीच राजनीतिक दलों का एक-दूसरे पर हमला लगातार जारी है। हर राजनीतिक दल खुद को दुसरो से बेहतर बता रहा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार के लिए पूरे प्रदेश के दौरे पर है। इसी क्रम में रविवार को रामपुर में केशव प्रसाद मौर्या ने सपा और बसपा पर निशाना साधा।

सपा-बसपा को यूपी के भविष्य के लिए बताया खराब

  • बीजेपी यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने दोनों सरकारों के शासन पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि सपा और बसपा प्रदेश के लिए राहु और केतु की तरह हैं।
  • यह दोनों यूपी का भविष्य खराब कर रहे है।
  • इसलिए प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार बननी चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी और घोटाले ही होते हैं।
  • वहीं बसपा के शासन में सिर्फ पत्थर लगवाएं जाते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें