उत्तर प्रदेश चुनाव के चलते केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश के दौरे पर है। पहले चरण के चुनाव के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी की स्थिति को मजबूत करने के लिए दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गए है। रविवार को राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे।

यूपी में देश की दिशा और दशा बदलने का दम

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लखनऊ पहुंचे।
  • उन्होंने डालीगंज में बीजेपी के विजय संकल्प कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
  • जहां उन्होंने जनता को उन्हें भारी मतो से संसद पहुंचाने के लिए आभार प्रकट किया।
  • उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत की दिशा और दशा बदलने की ताकत है।
  • उन्होंने कहा कि संसद में सांसदों की सबसे बड़ी संख्या यूपी से होती है।
  • ऐसे में 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी की जनता ने बीजेपी का साथ दिया।
  • राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी से बीजेपी के 73 सांसद चुने गए।
  • उन्होंने कहा कि इसी वज़ह केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें