विधान सभा चुनाव में टिकट की भागीदारी हेतु समाज में आक्रोश के कारण भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के अध्यक्ष राम नारायण साहू से भाजपा द्वारा 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है।

भाजपा को पूरा समर्थन करेगा समाज

  • उन्होंने कहा कि भाजपा में तेली समाज की भागीदारी अवश्य सुनिश्चित की जायेगी।
  • अमित शाह ने आश्वासन देने के बाद तेली समाज अपना पूरा सहयोग भाजपा के पक्ष में करेगा।
  • पूरे उ.प्र. की सभी विधानसभा में पार्टी के पक्ष में बढ़-चढ़कर प्रचार प्रसार करेगा।
  • भाजपा ट्रेड टैक्स प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी रामनारायण साहू ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में तीन सौ से अधिक सीटों पर विजयी होगी।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा देश के प्रति पार्टी की अपनी विश्वसनीयता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत के सम्मान एवं देश की जनता के लिए सैकड़ों योजनाओं को देखते हुए तेली समाज पूरा समर्थन करेगा।
  • उनका दावा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
  • उन्होंने कहा कि पूरे उप्र में तेली समाज लगभग 1 करोड़ 20 लाख मतदाता निवास करता है।
  • 109 विधानसभा जहां पर तेली समाज 20 हजार से अधिक मतदाता है और 40 विधानसभा में लगभग 35 हजार से अधिक मतदाता है।
  • जोकि किसी भी पार्टी को जीत दिलाने में अपनी निर्णायक भूमिका अदा करने की ताकत रखता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें