दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन अपनी पहली व्यवसायिक यात्रा के तहत भारत आएगा। यह प्लेन कल कीव से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुआ है, अपनी इस यात्रा के दौरान यह प्लेन भारत भी आएगा। यह प्लेन 15 मई को पर्थ पहुंचेगा।

World's Biggest Cargo Plane An-225 Mriya
World’s Biggest Cargo Plane An-225 Mriya

हैदराबाद में होगा स्टॉप:

  • दुनिया का सबसे बड़े कार्गो प्लेन ‘’एंटोनोवएन-225 मिरिया’ यूक्रेन में बना है।
  • ये प्लेन अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट के तहत कीव से ऑस्ट्रलिया के लिए निकला है।
  • इसमें करीब 117 टन वजनी ‘इलेक्ट्रिक जेनरेटर’ हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की एक माइनिंग कंपनी को डिलीवर करने हैं।
  • ये प्लेन जेनरेटर लोड करने के लिए पहले चेक रिपब्लिक पहुंचेगा।
  • ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में इसे अनलोड करने में करीब 10 घंटे का वक़्त लगेगा, इस दौरान करीब 50,000 लोग इसे देखने आयेंगे।
  • इस दौरान हैदराबाद के अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी इसका स्टॉप होगा।
  • यह प्लेन एक बार में 10 ब्रिटिश टैंक को ले जा सकता है।
  • ये दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन है, इसका विंग एरिया बोइंग 747 से दोगुना है।
  • ये प्लेन बिना किसी सामान के 18 घंटे तक नॉन-स्टॉप उड़ सकता है, वो भी बिना रिफ्यूलिंग किये।
  • हैवी लोड के कारण ईंधन भरवाने के लिए प्लेन तुर्कमेनिस्तान, भारत और मलेशिया में रुकेगा।
  • इस प्लेन को नासा द्वारा भी अन्तरिक्ष यानों को ढोने की सुविधा के लिए इस्तेमाल किया जा चुका है।
  • इस प्लेन को 80 के दशक में डिजाइन किया गया था और इसका इस्तेमाल सोवियत ने भी किया था।
World's Biggest Cargo Plane An-225 Mriya
World’s Biggest Cargo Plane An-225 Mriya

खूबियाँ:

  • ये कार्गो प्लेन 84 मीटर लम्बा और 18.1 मीटर ऊँचा है।
  • इसमें 6 इंजन लगे हैं और इसका वजन 600 टन है।
  • इसके विंग की लम्बाई 88.4 मीटर है, जो बोइंग-747 की दोगुनी है।
  • लैंडिंग के लिए इस प्लेन में 32 टायरों का लैंडिंग गियर सिस्टम लगा हुआ है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें