उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी शनिवार 25 मार्च से गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके तहत रविवार 26 मार्च को बाबा गंभीरनाथ की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सेवाधाम हॉल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जहाँ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संबोधन के मुख्य अंश:
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गोरखधाम मंदिर के सेवाधाम हॉल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, भारत एक कृषि प्रधान देश है।
- मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि, गौवंश के संवर्धन से किसानों की स्थिति सुधरेगी।
- साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, गोरखधाम पीठ गौवंश के संवर्धन के लिए काम करती रहेगी।
कई नस्लों की गाय मौजूद:
- मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आगे जानकारी दी कि, देशी समेत कई किस्मों की गाय गौशाला में मौजूद हैं।
- उन्होंने आगे बताया कि, केंद्र की सरकार ने गोवर्धन की तरह पहल की है।
- इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, देश के प्रत्येक राज्य में गौशाला बनायी जाएगी।
मुझे सारी गाय पहचानती हैं:
- मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आगे कहा कि, मेरी गौशाला की सारी गाय मुझे पहचानती हैं।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, गौवंश के बिना कोई भी धार्मिक कार्य नहीं होता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें