भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जरिए आधार का प्रमोशन करना आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद पर भारी पड़ गया है। महेंद्र सिंह की पत्नी साक्षी धोनी ने माही के आधार कार्ड की जानकारी सार्वजनिक होने पर आपत्ति जताई और आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से सोशल मीडिया पर सवाल पूछे।

घर जाकर ली धोनी के आधार की डिटेल-

  • आधार को बैंकिंग और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी कई सेवाओं से जोड़ने की कोशिश हो रही है।
  • आईटी मंत्रालय से जुड़े लोग पूर्व भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर जाकर उनके आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट कर रहे थे।
  • इसके बाद धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई।
  • इस फोटो में धोनी अपने आधार के लिए अपने फिंगर प्रिंट देते नजर आ रहे है।

सोशल मीडिया पर भडकी साक्षी-

  • इस फोटो के सोशल मीडिया पर आने के कुछ देर बाद ही धोनी की पत्नी साक्षी ने रवि शंकर प्रसाद से सवाल पूछे।
  • उन्होंने पूछा कि क्या कोई प्राइवेसी बची है।
  • साक्षी ने आगे कहा, ‘क्या आधार कार्ड के आवेदन और उसकी जानकारी सार्वजनिक करना चाहिए।’

  • इसके साथ ही साक्षी ने आईटी मंत्री को बताया कि फॉर्म में भरी व्यक्तिगत जानकारी लीक हो गई हैं.
  • इस पर आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के खिलाफ गंभीर कार्रवाई करने की बात कही.

यह भी पढ़ें: पद्म अवार्ड्स पाने वालों की सूची में नहीं शामिल हैं महेंद्र सिंह धोनी!

यह भी पढ़ें: कोलकाता में होगा 2017 फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल का आयोजन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें