सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा हो चुकी है। इस साल भी सीबीएसई के कक्षा 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने ही बाज़ी मारी है। लखनऊ की टॉपर इति सिंह ने प्रदेश में सभी को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक 97.8 प्रतिशित प्राप्त किये है।

टॉपर्स ने यूँ ज़ाहिर की अपनी ख़ुशी-

rani laxmi bai school cbse result 2017

  • सीबीएसई के रिजल्ट आने के बाद लखनऊ के छात्र-छात्राओं में ख़ासा उत्साह और ख़ुशी दिखाई दी.
  • सीबीएसई के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाज़ी मारी है.
  • लखनऊ की टॉपर इति सिंह ने प्रदेश में सभी को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक 97.8 प्रतिशित प्राप्त किये है।
  • टॉपर इति सिंह ने बताया कि वो आईआईटी में एडमिशन लेना चाहती है।

  • दिल्ली पब्लिक स्कूल ‘डीपीएस’ के इन्द्रानगर ब्रांच की छात्रा इति सिंह ने बताया कि कांसेप्ट पर ध्यान देकर और किताब को ठीक से पढ़ाकर उन्होंने यह सफलता हासिल की।
  • आरएलबी के विवेक और आस्था ने 97.60% अंकों के साथ अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • टॉपर विवेक ने बताया कि पढ़ाई को बोझ ने समझे।

  • आरएलबी की पूर्वी ने 97.20% अंकों के साथ स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
  • केन्द्रीय विद्यालय के स्वप्निल जोशी ने 96.6% अंकों के साथ अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है।
  • केन्द्रीय विद्यालय की ही अंगीरा शुक्ला ने 95.8% अंकों के साथ स्कूल में दूसरा स्थान  हासिल किया है।

  • नतीजों की घोषणा होने के बाद छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है।

टॉपर छात्र-छात्राओं को पीएम मोदी ने दी बधाई-

  • नॉएडा की एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की रक्षा गोपाल ने 99.6% अंकों के साथ देश में टॉप किया है।
  • सीबीएसई के रिजल्ट की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

  • शिक्षा मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सभी 12वीं के छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: इति सिंह बनी CBSE 12वीं की यूपी टॉपर,प्राप्त किये 97.8% अंक!

यह भी पढ़ें: नोएडा की रक्षा गोपाल बनी CBSE 12वीं की टॉपर, प्राप्त किये 99.6% अंक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें