चुनाव आयोग ने बहुचर्चित EVM चैलेंज का आयोजन किया। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी गारंटी देश का वोटर है। 4 घंटे चलने वाला EVM चैलेंज में नसीपी और सीपीएम ने हिस्सा लिया। हालाँकि 3 घंटे बीत जाने बाद तक दोनों ही पार्टियों ने हैकिंग में अपना हाथ नहीं आजमाया।

EVM को हैक नहीं किया जा सकता-

  • चुनाव आयोग ने EVM चैलेंज का आयोजन किया था।
  • इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि EVM को हैक नहीं किया जा सकता।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि EVM में छेड़छाड़ संभव नहीं है।
  • मुख्य चुनाव आयुक्‍त नसीम जैदी ने सभी राजनीतिक पार्टियों को धन्‍यवाद दिया।
  • इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम ज़ैदी ने साफ़ किया कि भविष्य के सभी चुनाव वीवीएपीएटी के साथ होंगे।
  • नसीम ज़ैदी ने बताया कि सीपीएम EVM चैलेंज में हिस्सा नहीं लेना चाहता है, वह केवल EVM की प्रक्रिया समझना चाहता है।
  • आगे उन्होंने बताया कि सीपीएम ने EVM में पूर्ण संतुष्टि जताई और जागरूकता अभियान चलाने को कहा है।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि एनसीपी के प्रतिनिधि ने भी EVM चैलेंज में हिस्सा लेने से मना किया।
  • मुख्य चुनाव आयुक्‍त नसीम जैदी ने साफ़ किया कि यह EVM चैलेंज किसी की जीत-हार नहीं बल्कि एक लर्निंग प्रोसेस था।
  • प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्‍त ने कहा कि हम किसी राजनीतिक पार्टी पर कोई टिप्‍पणी नहीं करते हैं।
  • मुख्य चुनाव आयुक्‍त नसीम जैदी ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी गारंटी देश का वोटर है।

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग के EVM को चुनौती देने की प्रक्रिया की हुई शुरूआत!

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग से अलग हैकाथॉन का आयोजन करेगी ‘आप’, पुरानी मशीन होगी इस्तेमाल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें