राजधानी में आवारा पशुओं (awara janwar) का आतंक बरकरार है। आप को शहर भर में ये आवारा जानवर सड़कों पर देखने को मिल जायेंगे। नगरनिगम इन पशुओं को पकड़ने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाता है लेकिन यह सब खोखला साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें- अदालत के आदेश पर 42 माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा!

  • ताजा मामला बंथरा इलाके का है यहां एक आवारा सांड ने एक महिला को जमीन पर पटक कर घायल दिया।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।
  • आवारा जानवरों के आतंक से स्थानीय निवासी काफी भयभीत हैं।

ये भी पढ़ें- सरोजनीनगर में संक्रामक रोग और खसरे से नहीं मिल रही निजात!

क्या है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक, बंथरा में आवारा जानवरो का आतंक व्याप्त है।
  • लोग इन आवारा जानवरों से काफी परेशान है।
  • आलम यह है कि यह छुट्टा जानवर आये दिन महिलाओं-बच्चों को देखते ही दौड़ा लेते है।
  • ऐसी ही एक घटना फिर हुई यहां एक आवारा सांड़ ने घर के अन्दर घुसकर एक महिला को उठा कर पटक दिया।

ये भी पढ़ें- पारा में युवक की गोली मारकर हत्या, ईंट भट्ठे के पास फेंका शव!

ये भी पढ़ें- बीबीए की छात्रा रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मचा हड़कंप!

  • जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।
  • गंभीर हालत में उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • बताया जा रहा है कि बंथरा के जहानाबाद निवासी मजदूर अशोक की पत्नी किरन (40) अपने घर के अन्दर बैठी हुई थी।
  • तभी एक छुट्टा सांड़ अचानक उनके घर में घुस गया।
  • किरन ने डन्डा लेकर उसे खदेडऩे की कोशिश की तो सांड़ (awara janwar) ने उन्हे अपनी सींग से उठाकर उसे जमीन पर पटक दिया।
  • जिससे वह बुरी घायल हो गई।
  • परिजनों के मदद से उसे बंथरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- वीडियो: निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिरने से दो मजदूर दबकर घायल!

ये भी पढ़ें- वीडियो: निर्माणाधीन इमारत गिरी, 12 की मौत 100 मजदूर मलबे में दबे!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें