अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में हज़ारों लोगों ने योग करने की तैयारी कर ली है। लखनऊ के साथ सभी जिलों और मुख्यालयों के 1500 मंडलों में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 27 सितम्बर 2014 को हुई थी। मोदी सरकार के प्रयासों से संयुक्तराष्ट्र संघ की 193 सदस्यों की बैठक में अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस के लिए हामी भरी गई और तब से 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।

पीएम के साथ होंगे सीएम योगी भी

  • सभी जानते हैं की नियमित योग से व्यक्ति निरोग हो सकता है।
  • यही वजह है की पहले के लोग जिम जाने के बजाये योग और ध्यान करते थे।
  • लेकिन समय के साथ लोगों के पास योग का समय नहीं रह गया।
  • प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2014 में हुई।
  • इसी के तहत  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार 21 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 51 हजार लोगों के साथ योग करेंगे।
  • जिससे स्वथ भारत और समृद्ध भारत का निर्माण होगा।
  • कार्यक्रम राजधानी लखनऊ, जिला मुख्यालयों तथा पार्टी की संगठनात्मक ईकाई में लगभग 1500 मण्डलों में सम्पन्न कराया जाएगा।
  • बीजेपी मनीषी शुक्ला ने कहा कि योग को बढ़ाने के लिए मोदी सरकार के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ की 193 सदस्यों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस के लिए हामी भरी गई।
  • तब से ही 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस नाम दिया गया।
  •  इस वर्ष भी देश भर में योग दिवस पर लोग योग करेंगे।
  • लोग स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें, इसके लिए सरकार के स्तर पर 21 जून के इस दिन को मनाने के लिए देश में विशेष तैयारी की गई।
  • बीजेपी कार्यकर्ता भी अपनी तरफ से याग को बढ़ने में और लोगों तक पहुंचाने में पीछे नहीं हैं।
  •  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने खास इंतजाम किए हैं। योगाभ्यास कराने की व्यवस्था की गई।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 21 जून को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में हजारों लोगों के साथ योग करेंगे।
  • प्रधानमंत्री के साथ वरिष्ठ मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  और योग गुरुओं के साथ 51,000 लोग इसमें हिस्सा लेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें