[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव लगातार अखिलेश यादव को निशाने पर लेकर बयान देते आये है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी के भीतर गृहयुद्ध अपने चरम पर था। आज सपा नेता शिवपाल यादव (shivpal) ने एक बार फिर से बड़ा बयान दे डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

चापलूसों ने की हराने की कोशिश :

  • शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी के ही चापलूसों ने मुझे हराने के लिए जोर लगाया।
  • इसके लिए उन्होंने पैसे तक खर्च किये मगर कामयाब नहीं हो पाए।
  • उन्होंने कहा कि मैंने भू-माफियाओं को रोकने का प्रयास किया तभी अध्यक्ष पद ले लिया गया।
  • समाजवादी सेक्युलर मोर्चा पर भी शिवपाल यादव ने अपनी बात कही।
  • उन्होंने कहा कि जल्द समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनेगा जिसके अध्यक्ष नेताजी को बनाया जाएगा।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे आपसी विवाद के कारण ही प्रदेश में सरकार आते-आते रह गयी।
  • निश्चित तौर पर यदि विवाद न हुआ होता तो फिर से हमारी ही सरकार बनती।
  • अखिलेश यादव पर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ते कहा कि जो बाप का न हुआ, वो किसका होगा।
  • उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में हमारा मत नेताजी के ही साथ है।
  • नेताजी जिस भी उम्मीदवार का साथ देंगे, हम उसी के साथ खड़े रहेंगे।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें