उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सूबे में समाजवादी सरकार ने 12 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है।

12 अधिकारी जिनका तबादला हुआ:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने सूबे के 12 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है।
  • तबादला होने वाले अधिकारियों के नाम और उनकी नयी पोस्ट जारी कर दी गयी है।
  • अरुण कुमार शर्मा को इटावा का सीओ बनाया गया है।
  • विद्या विनोद पाठक को इलाहाबाद एलआईयू का नया सीओ बनाया गया है।
  • धीरेन्द्र कुमार को गोरखपुर का नया सीओ बनाया है।
  • सुरेन्द्र सिंह को लखनऊ को-ऑपरेटिव सेल का सीओ बनाया गया है।
  • श्रीमती आलोक दुबे को मथुरा का सीओ बनाया गया है।
  • प्रमोद कुमार चावला को आगरा मंडल का नया सीओ बनाया है।
  • श्रीकांत प्रजापति को मेरठ का सीओ बनाया गया है।
  • वंदना सिंह को उन्नाव का सीओ बनाया गया है।
  • बांकेलाल आर्य को बिजनौर का सीओ बनाया गया है।
  • अवधेश कुमार पाण्डेय को लखनऊ एलआईयू का नया सीओ बनाया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें