बलरामपुर अस्पताल में बीते कई महीनों से प्राइवेट वार्ड तक ले जाने वाली लिफ्ट ख़राब चल रही है। जिसके चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को मजबूरी में सीढ़ियों से जाना पड़ता है। वही अब रानी अवंतीबाई बाल महिला चिकित्सालय की लिफ्ट ख़राब होने से गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें :कैंसर पीड़ित बच्चों को यहाँ मिल रहा जीवनदान!

महिलाओं को हो रही परेशानी

  • रानी अवंतीबाई बाल महिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगवाई गयी है।
  • यहाँ रोजाना की ओपीडी 200 के करीब होती है जिसकी वजह से यहाँ मरीजों की संख्या भी अधिक है।
  • भर्ती मरीजों की बात करे तो यहाँ पर गर्भवती और प्रसूताओं की संख्या अधिक है।
  • महिला अस्पताल होने के नाते यहाँ पर रोजाना 20 के करीब ऑपरेशन भी होते हैं।
  • ऑपरेशन वाली महिलाओं को डॉक्टर्स सीढ़ी न चढ़ने की सलाह देते हैं।
  • लेकिन बाल रोग विभाग ऊपर तल पर होने से महिलाओं को अपने बच्चों को लेकर सीढ़ियों से जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें :तस्वीरें: ‘वर्मी कम्पोस्ट प्लांट’ का किया गया उद्घाटन!

  • जिससे उनको काफी परेशानी होती है बावज़ूद इसके अस्पताल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
  • लिफ्ट ख़राब होने की जांनकारी के बावज़ूद भी अभी तक इसे ठीक नहीं करवाया गया है।
  • दूसरे तल पर बाल रोग विभाग होने से डॉक्टर को अपने बच्छे को दिखने आने वाली महिलाओं को भी सीढ़ियों से जाना पड़ता है।
  • ऐसे में अपने बच्चे को गोदी में लेकर महिलाओं को सीढ़ी चढ़ाने  में बहुत परेशानी होती है।
  • वही बलरामपुर अस्पताल में भी बीते कई महीनों से लिफ्ट ख़राब चल रही है।
  • यहाँ भी अस्पताल प्रशासन की जानकारी में मामला होने के बाद भी इसे सही नहीं करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी के आदेश की नाफ़रमानी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें