छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस ने 21 जुलाई एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गश्त पर निकली पुलिस टीम को देखकर नक्सली भागने की फिराक में था, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।

पुलिस टीम पर हमले की घटना में था शामिल-

  • छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ लगा नक्सली वर्ष 2008 में पुलिस टीम पर हुए हमले की घटना में शामिल था।
  • 22 जुलाई को उसे न्यायालय में पेश किया गया।
  • पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना फरसगांव से जिला बल और आईटीबीपी की संयुक्त पुलिस पार्टी गश्त पर ग्राम दण्डवन की ओर रवाना हुई थी।
  • ग्राम कड़हागांव एवं दण्डवन के मध्य पहाड़ी में पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति छिप रहा था,
  • जिसे पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
  • पूछताछ में उसने अपना नाम रामदेर पोटाई पिता स्व. चैतुराम पोटाई (48) निवासी एड़ंगपाल बताया।
  • गिरफ्तार नक्सली रामदेर पोटाई वर्ष 2008 में संगठन में शामिल किया था।
  • वर्ष 2008 में ग्राम मसपुर जंगल में पुलिस पार्टी पर हमले की घटना में वह शामिल था।
  • गिरफ्तार नक्सली नक्सलियों के भोजन की व्यवस्था, नक्सलियों की बैठक के लिए ग्रामीणों को एकत्र करने, नक्सलियों को पुलिस के आने की सूचना देने का काम करता था।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: जवानों के रेस्क्यू में लगे हेलीकॉप्टर पर नक्सली हमला!

यह भी पढ़ें: सुकमा नक्सली हमला: विवेक ओबेरॉय ने की शहीदों के परिजनों की मदद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें