भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे, जिसके तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को राजधानी लखनऊ(amit shah lucknow) में 4 बैठकों और 1 सम्मलेन में शिरकत की थी। सोमवार 31 जुलाई को अमित शाह के दौरे का आखिरी दिन है, जिसके चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

बाराबंकी जायेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष(amit shah lucknow):

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत शनिवार को लखनऊ पहुंचे थे।
  • इस दौरान रविवार को भाजपा अध्यक्ष ने कुल 4 बैठकें और 1 सम्मलेन में शिरकत की।
  • इसी क्रम में सोमवार को भाजपा अध्यक्ष बाराबंकी जिले के दौरे पर जायेंगे।
  • बाराबंकी में अमित शाह भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन में भाग लेंगे।
  • सूत्रों के अनुसार, अमित शाह के बाराबंकी दौरा रद्द भी हो सकता है।

सुबह 11 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस(amit shah lucknow):

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को बाराबंकी के दौरे पर जायेंगे।
  • बाराबंकी के दौरे से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सुबह 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
  • यह प्रेस कांफ्रेंस राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मीडिया में चलने वाली ख़बरों पर नज़र रखने का शाह का निर्देश!

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम(amit shah lucknow):

  • अमित शाह शनिवार को प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।
  • सोमवार को अमित शाह के दौरे का आखिरी दिन है।
  • जिसके तहत भाजपा अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम कुछ इस प्रकार हैं।
  • सुबह 10.30 बजे अमित शाह आजीवन सहयोग निधि की बैठक में शामिल होंगे।
  • जिसके बाद 11 बजे प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
  • प्रेस वार्ता के बाद अमित शाह 12 बजे से 1 बजे तक बैठक करेंगे।
  • यह बैठक दीनदयाल जन्मशताब्दी को लेकर आयोजित की गयी है।
  • बैठक के बाद अमित शाह दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक लंच कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
  • लंच कार्यक्रम में अमित शाह व्यक्तिगत वार्ता भी कर सकते हैं।
  • जिसके बाद एक बार फिर से दोपहर 3 बजे अमित शाह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
  • शाम 4 बजे अमित शाह विचार परिवार को लेकर बैठक करेंगे।
  • यह बैठक करीब शाम 6 बजे तक प्रदेश मुख्यालय पर चलेगी।
  • बैठक में शामिल होने के बाद अमित शाह रात में दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

 

ये भी पढ़ें: भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: अमित शाह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें