मोदी सरकार ने रक्षा बंधन से पहले ही मुस्लिम लड़कियों को तोहफा दे दिया हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने मुस्लिम लड़कियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के मकसद से 51,000 रुपये की राशि बतौर शादी शगुन देगी।

रक्षा बंधन से पहले मुस्लिम लड़कियों को मोदी सरकार का तोहफा-

  • केंद्र सरकार ने मुस्लिम लड़कियों की उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए एक योजना बनाई है।
  • योजना के तहत मुस्लिम लड़कियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के मकसद से सरकार 51 हजार रुपये की राशि बतौर शादी-शगुन देगी।
  • यह योजना केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की अधीनस्थ संस्था मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन के तहत आरंभ की गई।
  • इसकी घोषणा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की ।
  • उन्होंने बताया कि लड़कियों की तालीम को बेहतर बनाने के लिए यह योजना तैयार की गई है।
  • इसके साथ ही 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाली मुस्लिम छात्राओं को 10 हजार का वजीफा दिया जाएगा।
  • इस स्कीम से अधिक से अधिक मुस्लिम लड़कियों को फायदा मिले इसके लिए वेबसाइट भी तैयार की जा रही है।
  • वेबसाइट में स्कीम से जुड़ी तमाम जानकारियां होगी।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने ख़त्म की शासन से संबंधित दुविधाएं: अमित शाह

यह भी पढ़ें: मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन मोदी सरकार को हटा के दम लेंगे: लालू यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें