[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद से ही समाजवादी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। चुनाव में हांरने के बाद से ही शिवपाल यादव लगातार अखिलेश यादव पर आक्रामक बने हुए हैं। चुनाव के पहले ही मुलायम को हटाकर अखिलेश ने सपा अध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल की थी। लखनऊ में आज लोहिया ट्रस्ट की बैठक भी हुई थी। इस बैठक के बाद ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (mulayam singh removed) ने पलटवार करते हुए अखिलेश यादव को झटका दे दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

मुलायम ने ट्रस्ट से चार लोगो को हटाया :

  • आज लखनऊ में राममनोहर लोहिया ट्रस्ट की बैठक बुलाई गयी थी।
  • इस ट्रस्ट में शिवपाल यादव, अखिलेश यादव यादव और रामगोपाल यादव बतौर सदस्य जुड़े हुए हैं।
  • लखनऊ स्थित लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में ये बैठक आयोजित की गयी थी।
  • शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव इस बैठक में शामिल हुए थे।
  • मगर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक में नहीं पहुँचें थे।
  • अखिलेश यादव के न आने पर शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दे दिया है।
  • शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश को इस बैठक के बारे में पहले ही सूचना दे दी गयी थी।
  • मगर कहीं पर व्यस्त होंगे तभी इस बैठक में नहीं पहुँच पायें हैं।

ये भी पढ़ें, सपा सांसद डिम्पल यादव ने किया ट्वीट और कहा कि…

  • उन्होंने कहा कि पार्टी को एक करके मजबूत करने पर हम लोग विचार कर रहे हैं।
  • शिवपाल ने कहा कि हम लोग आपस में बैठकर लगातार इस मुद्दे पर चर्चा कर रहें हैं।
  • इस बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने 4 लोगो को हटा दिया है।
  • मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश की टीम के 4 लोगों को हटा दिया है।
  • इनमें नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी, ऊषा वर्मा का नाम शामिल है।
  • साथ ही अहमद हसन और आलोक शाक्य की भी सदस्यता रद्द हो गयी है।
  • मुलायम सिंह यादव द्वारा 4 नए लोगो को इस ट्रस्ट में जगह दी गयी है।
  • सपा बैद्धिक सभा के दीपक मिश्र अब इस ट्रस्ट के नए सदस्य हैं।
  • साथ ही इटावा के रामसेवक, रामनरेश को भी ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया है।
  • इनके अलावा हरदोई के राजेश यादव भी ट्रस्ट के सदस्य बनाएँ गए हैं।.
  • अब कुल 13 पदाधिकारी मिल कर इस ट्रस्ट में काम करेंगे।

ये भी पढ़ें, राखी के दिन अखिलेश यादव को याद आये बुक्कल, भरी सभा में अखिलेश ने…

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें