जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई।

पाकिस्तान ने की गोलीबारी और दागे मोर्टार-

  • पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों को निशाना बनाया
  • रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुआ छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे।
  • सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने तड़के 5.34 बजे संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया।
  • मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई कर रही है।
  • दोनों ओर से गोलीबारी अब भी जारी है।

यह भी पढ़ें: कश्मीरियों की तर्ज पर अब चीनी सैनिक बने ‘पत्थरबाज’!

एक महिला हुई घायल-

  • उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम के उल्लंघन में पाकिस्तान की सेना द्वारा की गई गोलीबारी हुई।
  • इस गोलीबारी में मंगलवार को एक महिला घायल हो गई।
  • एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
  • सेना के प्रवक्ता ने यहां कहा कि पाकिस्तान की सेना ने उरी के नांबला और बाज इलाके में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम के उल्लंघन में अकारण गोलीबारी की।

यह भी पढ़ें: देश के खिलाफ उठने वालों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार!

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: CRPF के काफ़िले पर ग्रेनेड हमला!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें