भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव गाबा ने गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव के रूप में पद भार संभाला। उन्होंने राजीव महर्षि का स्थान लिया है।

यह भी पढ़ें… RBI की रिपोर्ट के बाद नोटबंदी पर ‘घमासान’

राजीव गाबा नियुक्त हुए केंद्रीय गृह सचिव :

  • मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि 1982 के झारखंड कैडर बैच के अधिकारी गाबा केंद्रीय गृह सचिव के रूप में पद भार संभाल लिया है।
  • गाबा (58) का इस पद पर दो वर्ष का कार्यकाल रहेगा।
  • वह 27 जून को विशेष ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के तौर पर गृह मंत्रालय से जुड़े थे।
  • राजीव गाबा ने राजीव महर्षि का स्थान लिया है।
  • इससे पहले गाबा शहरी विकास मंत्रालय में सचिव थे।

यह भी पढ़ें… नोटबंदी की देशबंदी के लिए मोदी ज़िम्मेवार- सुरजेवाला

IMF में गाबा ने किया भारत का नेतृत्व :

  • बयान के मुताबिक, गाबा केंद्रीय एवं राज्य सरकारों में और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं।
  • 1959 में पंजाब में जन्मे गाबा ने भौतिकी विज्ञान से स्नातक किया है।
  • वह झारखंड के मुख्य सचिव के अलावा केंद्र में गृह, रक्षा, पर्यावरण, वन मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में कार्यरत रहे हैं।
  • गाबा ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में चार वर्षो तक भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

यह भी पढ़ें… कैबिनेट में सबसे बड़े फेरबदल करने की तैयारी में पीएम मोदी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें