पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में घायल हुई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को देखने के लिए बुधवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सिविल अस्पताल पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता और प्रवक्ता के साथ सिविल अस्पताल के सीएमएस भी मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सिविल में भर्ती घायल महिलाओं का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से सही से इलाज करने की गुजारिश भी की।
घायल आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को देखने सिविल अस्पताल पहुंचे राज बब्बर
