Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

लखनऊः हनी सिंह का फ्लाप शो, अव्यवस्था की भेंट चढ़ा आयोजन!

मशहूर रैप सिंगर हनी सिंह लम्बी बीमारी के बाद ठीक हुए है। इससे पहले अपने इंटरव्यू में वे कई बार इसका जिक्र कर चुके हैं कि किस तरह से वह बाईपोलर डिसीज के शिकार हो गए थे। ज्यादा काम और शराब की आदत के कारण वह इस बीमारी की चपेट में आये थे। और 3 या 4 लोगों का ही सामना करने से घबराने लगे थे। हनी सिंह अब पूरी तरह से इस बीमारी से उबर चुके हैं और अब लाइव परफारमेंस दे रहें है।

honey-singh_1

रविवार की शाम हनी सिंह लखनऊ आए थे। राजधानी के रमाबाई रैली स्थल पर आयोजित हनी सिंह के शो में फैंस महंगा टिकट लेकर भी उनका शो देखने पहुंचे। जहां हनी सिंह ने चार बोतल वोदका, लुंगी डांस, अंग्रेजी बीट दे, डोप शोप, हाए मेरा दिल, हाई हिल, जैसे गाने सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

हालांकि हनी सिंह का यह शो उतना सफल नहीं रहा जिसके लिए वे जाने जाते हैं। दर्शकों की कम भीड़ के कारण हनी सिंह मंच पर 3 घण्टे देर से पहुंचे। राजधानी में हुआ यह आयोजन अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। आयोजकों ने दर्शकों से जमकर लूट की। पानी की बोतल 50-60 रूपये में बेची गई। वहीं बाउंसरों ने मीडियाकर्मियों से की अभद्रता की।उनके शो मारपीट हुई, कपड़े फाड़े गए और आग भी लग गई। नशे में धुत दर्जनों युवको ने मैदान के पीछे पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की। इसके बाद कम भीड़ देख बेमन से गाना सुना के हनी सिंह जल्दी ही वहां से निकल गये।

Related posts

Neha Dhupia and Angad Bedi’s Reception was a starry affair!

Yogita
6 years ago

Saqib Malik a Young Entrepreneur and Digital Marketing Expert, Taking Over the Digital World

Desk
5 years ago

Clover Wootton the lady behind transforming Ranbir Kapoor’s Sanju look!!

Neetu Yadav
6 years ago
Exit mobile version