आज कल नेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं। कोई यू-ट्यूब पर वीडियो के जरिए अपनी बात कह रहा है, तो कोई ट्वीट कर अपनी बात रख रहा है। इसी क्रम में आज गायक सोनू निगम ने मस्जिद में होने वाली अज़ान पर एक ट्वीट किया, जिससे नई बहस शुरू हो गई है।

सोनू निगम ने मस्जिद को लेकर किया ट्वीट :

  • सोनू निगम ने 17 अप्रैल की सुबह मस्जिद में होने वाली अजान को लेकर एक ट्वीट किया है।
  • उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘भगवान सब पर कृपा करें।
  • आगे लिखा कि ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं इसके बावजूद मुसलमानों की अज़ान से रोज सुबह उठना पड़ता है।
  • सोनू ने आगे कहा कि हम लोग कब तक ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोएंगे’।

एक के बाद एक किया कई ट्वीट :

  • सोनू निगम ने मस्जिद पर ट्वीट कर एक नई बहस छेड़ दी है।
  • जिसपर कुछ लोगों ने कई प्रतिक्रियाएं भी दी हैं, इस पर गायक ने जवाब भी दिया है।
  • उन्होंने लिखा कि जब बिजली नहीं थी, तब मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे चीजों की क्या जरूरत है।
  • एक अन्य ट्वीट में लिखा कि हम मंदिर या गुरुद्वारे का भी समर्थन नहीं करते हैं कि वे भी बिजली का उपयोग करके सुबह-सुबह किसी की नींद खराब करें।
  • आखिर के एक ट्वीट में लिखते हैं गुंडा गर्दी है बस।

https://twitter.com/sonunigam/status/853758848133242880https://twitter.com/sonunigam/status/853760205368078336https://twitter.com/sonunigam/status/853761583666806784https://twitter.com/sonunigam/status/853764889671720960

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें