Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

देखें तस्वीरें: ऐश्वर्या राय ने कान फिल्मोत्सव के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा!

France Cannes Ma Loute Red Carpet

France Cannes Ma Loute Red Carpet

ऐश्वर्या राय बच्चन का कान से एक गहरा रिश्ता रहा है। 15 साल से वो कान में अपना जलवा दिखा रही हैं। एक बार फिर ऐश्वर्या राय ने कान फिल्मोत्सव के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। डिजाइनर अली यूनुस के डिजाइन किए हुए शैंपेन रंग के गाउन में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।

France Cannes Ma Loute

पिछले 15 सालों से लगातार कान फिल्मोत्सव का हिस्सा बन रहीं 42 साल की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय यहां भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले ऐश्वर्या ने कहा कि वो फैशन पुलिस से नहीं डरती हैं लोग उनका जितना मजाक बनाना हो बना लें।

France Cannes Ma Loute

ऐश्वर्या राय 60वें कान फिल्मोत्सव में ‘मा लूत’ फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए जा रही थीं। कल ऐश्वर्या अपनी बेटी अराध्या और मां बृंदा राय के साथ कान के लिए रवाना हुई थीं। ऐश्वर्या कान फिल्म महोत्सव में कॉस्मेटिक ब्रांड लोरियल की ब्रांड एंबेसेडर हैं।

France Cannes Ma Loute

ऐश्वर्या आजकल अपनी फिल्म ‘सरबजीत’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं।

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में एश्वर्या ने कहा था कि वो प्रधानमंत्री मोदी जी से बेहद प्रभावित हैं। मोदी देश के लिए लगन से काम कर रहे हैं। राजनीति में आने की अफवाहों से किनारा करते हुए ऐश्वर्या राय कहा कि वो अभी अपनी बेटी और परिवार के साथ खुश हैं वह परिवार को वक्त देना चाहती हैं।

Related posts

नितिभा कौल को नही अपना रहा मनवीर गुर्जर का परिवार!

Nikki Jaiswal
8 years ago

अक्षय ने इस पहलवान की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर की!

Nikki Jaiswal
8 years ago

क्या दीपिका के कारण इवेंट में शामिल नहीं हुए रनवीर ?

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version