Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

तस्वीरें: 90 के दशक के 10 ऐसे टीवी सीरियल, जिने आप कभी भूल नहीं सकते

[nextpage title=”yug”]

एक जमाना था जब टीवी पर चैनल के नाम पर सिर्फ दूरदर्शन ही आता था। ये वो दौर था जब लोगो के पास मनोरंंजन के साधन बेहद सीमित था। कलर टीवी बहुत कम घरों में पाई जाती थी। इस वक्‍त दूरदर्शन पर कुछ ऐसे कार्यक्रम आते थे जिन्‍हे देखने के लिए लोग बेहद उत्‍साहित नजर रहते थेे। 90 के दशक में आने वाले ये कार्यक्रम लोगो के बीच काफी लोकप्रिय थे। आज भले ही टीवी की दुनिया पूरी तरह बदल गई हो, लेकिन फिर भी इस दशक के कार्यक्रमो की यादे आज भी लोगो के जहनों में बसी हुई है। अब आपकी इन्‍ही यादो को ताजा करने करने के लिए उस दौर के 10 सबसे पसंदीदा कार्यक्रमो को लेकर आये है। इन तस्‍वीरों को देखकर आपको इन टीवी सीरियल को लेकर कुछ ना कुछ जरूर याद आयेगा।

युग – इस धारावाहिक में उस जमाने के भारत को दिखाया गया था। जब देश में अग्रेजो की हुकूमत हुआ करती थी। इसका टाइटल सांग बेहद पसन्‍द किया जाता था जिसके बोल कुछ इस तरह थे। युग बदला बदला हिन्‍दुस्‍तान, कल तक देश पे मरता था जो प्‍यार देश से करता था जो, अपने लिए क्‍यो जीने लगा है, आज के युग का हर इन्‍सान। ये गाना आज भी लोगो के जेहनो में ताजा है।

[/nextpage]

[nextpage title=”tehqiqat”]

तहकीकात इस टीवी सीरियल को 1994 से 1995 के बीच दूरर्दशन पर दिखाया गया था। ये उस दौर को सबसे ज्‍यादा देखा जाने वाला टीवी सीरियल बना था। इस प्रोग्राम की कहानिया मर्डर, डकैती जैसे विषयो पर बनाई जाती थी।

[/nextpage]

[nextpage title=”rangoli”]

रंगोली –  ये कार्यक्रम भी संगीत प्रेमियों को ध्‍यान में रखकर बनाया गया था। इस प्रोग्राम में उस दौर के नयेपुराने गाने दिखाये जाते थे।

[/nextpage]

[nextpage title=”chandrakata”]

चन्‍द्रकांता – देवकी नंदन खत्री के उपन्‍यास से निकला ये सीरियल बेहद लोकप्रिय रहा था। इस सीरियल के किरदार क्रूर सिंह को लोगो ने काफी सराहा। क्रूर सिंह के अलावा जादुई अय्यार, प‍ंडित जगन्‍नाथ ऐसे चरित्र थे जो आज भी हर किसी की जबान पर है।

[/nextpage]

[nextpage title=”picnic antakshari”]

पिकनिक अंताक्षरी – इस प्रोग्राम में हिन्‍दी फिल्‍मों के गानों को लेकर तरह तरह गेम खिलवाये जाते थे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को गाने के बोल पहचानकर अपना जवाब देना होता था। इसके अलावा भी कई तरह के गेम इसके अन्‍तर्गत दिखाये जाते थे।

[/nextpage]

[nextpage title=”shanti”]

शान्ति – इस टीवी सीरियल में मंदिरा बेदी ने प्रमुख किरदार निभाया था। इसकी शुरूआत 1994 में हुई थी। इस कार्यक्रम ने म‍ंदिरा बेदी को घर घर तक पहुंचा दिया था। घरेलू जिन्‍दगी में एक औरत को किस तरीको की मुसीबतो का सामना करना पड़ता है वो इस कार्यक्रम में दिखाया गया था।

[/nextpage]

[nextpage title=”chitrahar”]

चित्रहार –  ये संगीत प्रेमियों के बीच काफी फेमस था। इसमें 5 गाने दिखाये जाते थे। ये वो दौर था जब गानों को वीडियों के साथ सुनने के लिए लोग इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्‍सुक नजर आते थे।

[/nextpage]

[nextpage title=”surag”]

सुरागये 90 के दशक का सबसे पसंदीदा कार्यक्रमों में से एक था। इसमें सस्‍पैंस का तड़का लगाया जाता था। इस कार्यक्रम में दिखाई जाने वाली कहानियां एक या दो ऐपिसोड में खत्‍म हो जाती थी। इस कार्यक्रम में मुख्‍य किरदार सुरेश बैरी ने निभाया था।

[/nextpage]

[nextpage title=”vyameskh bakhi”]

डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी – इस टीवी सीरियल में एक जासूस की कहानी दिखाई गई थी। जानकार बताते है कि रोमांच और रहस्‍य से भरपूर इस धारावाहिक को देख बच्‍चेबच्‍चे में जासूस बनने की इच्‍छा पैदा हो जाती थी।

[/nextpage]

[nextpage title=”Shaktiman”]

शक्तिमान –  क्रिश, रावन जैसे सुपरस्‍टारों से पहले इस देश में एक सुपरस्‍टार था जिसने बच्‍चो को अपना दीवाना बना दिया था। ये सीरियल 400 एपिसोड पूरे कर टीवी दुनिया में लोकप्रिय हो गया था।

[/nextpage]

Related posts

Crazy King shines with his new song “Jeet Jayenge Hum”

Bollywood News
4 years ago

Varun Dhawan is the Reebok India New Brand Ambassador

Desk
5 years ago

नोटोरिअस आउल पिच्चर और गौरव कुमार बजाज के कैलेंडर लॉन्च पर पहुंचे मोहित सूरी

Bollywood News
5 years ago
Exit mobile version