श्रीनगर से सौ किलोमीटर दूर स्थित जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के ब्रिगेड के हेडक्वार्टर पर आतंकवादी हमला हुआ था। जिसमे सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की सभी लोग निंदा कर रहे है। यहाँ तक की बॉलीवुड भी इस हमले कि कड़ी निंदा कर रहा है। कुमार सानू ने तो इस अटैक की वजह से अपना शो ही कैंसिल कर दिया है।
उरी अटैक पर सिंगर कुमार सानू द्वारा दिया गया बयान :
- बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है।
- कुमार सानू ने कहा,मै अपने देश से बहुत प्यार करता हूँ।
- मै अपनी भारतीय सेना का भी बहुत सम्मान करता हूँ।
- मुझे अपने देश पर गर्व है।
- मै खुशनसीब हूँ कि मै एक भारतीय हूँ।
कुमार सानू ने पाकिस्तान में होने वाला अपना शो कैंसिल किया :
- कुमार सानू ने उरी में हुए हमले कि वजह से पकिस्तान में होने वाले शो को कैंसिल कर दिया है।
- सिंगर कुमार सानू ने कहा कि हमें और मजबूत होना पड़ेगा।
- जिससे भविष्य में हम खुद को इन हमलों से बचा सके।
- और देश में होंने वाले ऐसे हमलो से देश की रक्षा कर सके।
कुमार सानू के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी अपनी बात कही है :
- बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी उरी में हुए हमले पर ट्वीट किया है।
- अनुष्का ने ट्वीट कर लिखा कि मैं खुद सैनिक की बेटी हूं।
- मैंने बहुत नजदीक से देखा है कि सैनिक हर पल मौत कि ज़िन्दगी जीता है।
- हर हमले से अपने देश की रक्षा करता है।
- अपने फ़र्ज़ से कभी पीछे नही हटता है।
- एक सैनिक की देश की सीमा पर हर पल मौत से जंग होती है।
- मेरा दिल सहर उठता है उन सैनिको के लिए जो इसका सामना करते हैं।