भारतीय टेलीविज़न पर बिग बॉस इस समय सबसे ज्यादा विवादित शो कहा जाना गलत नहीं होगा। इस शो में बड़े-बड़े सेलेब्रेटी एक घर में कैद दिखाई देते हैं। अब इनमें से एक प्रतियोगी को निर्देशक करण जौहर की फिल्म में काम मिल गया है।


  • प्रियांक को करण ने दिया ब्रेक :

    • बिग बॉस में जनता की नजरों में आने के लिये प्रतियोगी काफी ड्रामा और नौटंकी करते हैं।
    • वे जानते हैं कि उन्होंने अगर कोई हंगामा नहीं किया तो वे जनता द्वारा बाहर कर दिये जायेंगे।
    • इनमें से कुछ प्रतियोगी तो वहीँ पर अपनी निजी जिन्दगी भी शुरू कर देते हैं जिसका बाहर बहुत बुरा असर होता है।
    • वर्तमान में चल रहे बिग बॉस सीजन 11 के एक प्रतियोगी के लिए खुशखबरी सामने आ रही है।
    • खबरें हैं कि MTV स्प्लिट्सविला फेम प्रियांक शर्मा को करण जौहर ने फिल्म में काम देने का फैसला किया है।
    • चर्चा है कि शो से बाहर आते ही प्रियांक शर्मा करण जौहर के साथ बॉलीवुड करियर शुरू करेंगे।
    • खबरों के अनुसार प्रियांक करण की आगामी फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द यर में बड़ी भूमिका में होंगे।
    • इस फिल्म के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ को पहले ही चयनित किया जा चुका है।
    • साथ ही इसमें टाइगर के अपोजिट दिशा पटानी और अनन्या पांडे के होने की खबरें आ रही हैं।
    • अनन्य पांडे मशहूर अभिनेता चंकी पाण्डे की बेटी हैं।
    • हालाँकि इस बारे में अभी तक को आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
    • मगर फ़िल्मी गलियारों में ये खबरें जोरों से चल रही हैं।    
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें